आलू का हलवा

 आलू का हलवा कैसे बनाए ?

सामग्री -

आलू - आधा किलो


चीनी - 100 ग्राम


घी - 100 ग्राम


इलायची पाउडर - आधा टी स्पून


मलाईदार दूध - आधा कप (ऐच्छिक)


विधी -


आलू बिलकुल सॉफ्ट उबालें।


छील कर मैश कर लें, गुठली न रहे।


हैवी कडाही मे घी व आलू डालें।


लगातार चला कर भूनें।


इस स्टेज पर इच्छा हो तो आधा कप दूध डाल सकते हैं।

Health Advice (स्वास्थ्य सलाह) घरेलू नुस्खे 

इससे हलवा थोडा सॉफ्ट बनेगा।


जब आलू हल्के ब्राउन होने लगें, चीनी डाल कर पुन: भूनें।


अब काफी घी अलग होने लगेगा, उसे चम्मच से निकाल लें।


इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें।


इच्छा हो तो कुछ ड्राय फ्रूट्स पतले काट कर डालें।


आलू का हलवा तैयार है।


इसी प्रकार आप शकरकंद का हलवा भी बना सकते हैं।


बस उसमे चीनी कम डालनी होगी।







अन्न का सम्मान

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP00.html


Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा