सूजी का उपमा

 आप सूजी का उपमा कैसे बनाते हैं?

सामग्री

1 कप रवा (सूजी)

2 चम्मच उड़द की दाल (बिना छिलके वाली) या चने की दाल

1 प्याज बारीक कटा हुआ

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/2 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई (चाहें तो)

1 बड़ी चम्मच मूंगफली दाने भुने हुए (चाहें तो)

1/2 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक

1/2 कप गाजर छिली और कटी हुई

1/2 कप हरी मटर के दाने

1/2 चम्मच राई

5-6 करी पत्ते

5,7 काजू

1 चम्मच / स्वादानुसार नमक

आवश्यकतानुसार तेल

गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं.

अब उड़द/चने की दाल डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें.

इसके बाद काजू भी सुनहरे होने तक भूने प्याज और अदरक डालें. प्याज सुनहरे होने तक पकाएं.


अब इसमें मटर, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली दाने, हरी मिर्च और नमक डालें. कड़ाही को ढक दें और सब्जियों को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. फिर कड़ाही में पानी डालें.अब रवा (सूजी) डालकर इसे मध्यम आंच पर पकाएं. जब पानी पूरी तरह सूख जाए और रवा खिल जाए 

अब यह खाने के लिए तैयार है






हरी मिर्च का ठेचा

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0031.html


Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा