हरी मिर्च का ठेचा
हरी मिर्च का ठेचा :
सामग्री :
हरी मिर्च - 8–10
अदरक- एक छोटा टुकडा
लहसुन - 5–6 कली
हरा धनिया - 1 मुट्ठी
ज़ीरा - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
हींग 2चुटकी
राई - 1 टीस्पून
सरसों का तेल - 2 टी स्पून
विधि:
हरी मिर्च, अदरक लहसुन, हरा धनिया व जी़रा इन सब को पत्थर पर मोटा कूट लें, या संभव हो तो मिक्सी मे भी मोटा पीस सकते हैं।
इसे एक कटोरे मे निकाल लें, इसमे स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
एक तडका पैन मे तेल गर्म करें राई व हींग तडकाऐं, व ठेच़े पर डाल कर मिक्स कर दें। इसे बाजरे की रोटी व चावल के साथ खा सकते हैं।
मशरूम की सब्जी

Comments
Post a Comment