मशरूम की सब्जी

 आज सुबह का नाश्ता:

मशरूम की सब्जी 

 सामग्री :-

500ग्राम- मशरूम कटा हुआ 

4 टी स्पून - सरसों  तेल

1/2 टी स्पून - सरसों दाना 

1/2 टी स्पून - जीरा

8 - 10 - करी पत्ते

4 - 5 कली - लहसुन, बारीक़ कटा

1 - हरी मिर्च,बारीक़ कटी

1 - बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ

1 इंच - अदरक कूटा हुआ

1 - टमाटर बड़ा, बारीक कटा हुआ

 नमक (स्वादानुसार)

1/2 टी स्पून - हल्दी

1/2 टी स्पून - कश्मीरी लाल मिर्च

1/2 टी स्पून - गरम मसाला

1/2 टी स्पून - काली मिर्च, कुटी हुई

2 टेबल स्पून - हरा धनिया, बारीक कटा

1 टेबल स्पून - नींबू का रस

विधि :-


सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें सरसों, जीरा, करी पत्तियां डालें व तड़कने दें ।

अब कटी लहसुन और कटी हरी मिर्च डालें व भूने ।

अब प्याज,कुटी अदरक डालें और अच्छी तरह से भूनें ।

अब टमाटर डालें व उसे नरम होने तक भूनें ।

इसके बाद कटा हुआ मशरूम, हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च व स्वादानुसार नमक डालें व 2 मिनट के लिए या जब तक मशरूम मसालों के साथ अच्छी तरह मिक्स  न हो जाए तब तक भूनें, व 10 - 12 मिनट तक ढक कर और पकाएं ।

अब इसमें धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें व अच्छी तरह मिलाएं ।मशरूम पकते समय काफी पानी छोड़ता है।इसलिए इसमें उपर से पानी न डालें और मशरूम को ज्यादा न पकाएं, यह अपना स्वाद खो देता है।  अब तैयार है मशरूम की  सूखी  सब्जी। आप इसमें  मटर भी डाल सकते हैं।






खीर

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0033.html


Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा