खीर
खीर की रेसिपी:
सामग्री:
2लीटर दूध
100ग्राम चावल
126 ग्राम मिश्री
12-15 केसर के लच्छे
1 चम्मच इलायची पाउडर
काजू – 10-12
बादाम – 10-12
पिस्ता – 10-12
किशमिश-10-12
खीर बनाने की विधि:
चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें साफ कर पानी में लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इस दौरान काजू, बादाम और पिस्ता लें और तीनों के बारीक टुकड़े काट लें. तय समय के बाद चावल को पानी से निकालें और एक बार और साफ पानी से धो लें.
अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गैस पर मीडियम आंच पर रख दें. जब दूध उबलने लगे तो उसमें चावल डाल दें और गैस की फ्लेम धीमी कर दें. इस दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से दूध और चावल को चलाते रहे जिससे खीर बर्तन के तले पर ना चिपके. केसर वाले दूध को भी डाल दें । अब धीमी आंच पर खीर को लगभग 15 मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें चीनी डालकर करछी से अच्छे से घोल लें और 5 मिनट तक खीर को और पकाएं. अब खीर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर लें. खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर चावल की खीर बनकर तैयार हो चुकी है. इसे गरमागरम सर्व करें या ठंडा करके खाएं। आज शरद् पूर्णिमा को खीर बनाए ।स्वस्थ रहें मस्त रहें ।

Comments
Post a Comment