लौकी बेसन की बर्फी
इस दीपावली पर बनाए लौकी बेसन की बर्फी:
लौकी बेसन की बर्फी
सामग्री:
250g लौकी छीलकर कद्दूकस की हुई
1 कटोरी बेसन
2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
2 कप दूध
1/2 कप चीनी या स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच मिक्स ड्राइफ्रूट्स
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच नारियल पाउडर
घी 4 बड़े चम्मच
विधि:
सबसे पहले कद्दूकस लौकी को अच्छे से निचोड़ लेंगे।
एक पैन में घी गरम करेंगे।
कद्दूकस लौकी को चलाते हुए 3 मिनट भून लेंगे।
अब बेसन डालकर फिर से खुशबू आने तक भूनेंगे।
अब दूध में मिल्क पाउडर घोल कर डालेंगे।
जब पहली उबाल आये तो चीनी भी मिक्स करेंगे।
अब लगातार चलाते हुए पकाएंगे, जब तक मिक्सचर गाढ़ा न हों जाय।
अब इलायची पाउडर और नारियल पाउडर डालकर चलाएंगे।
गैस बंद कर देंगे , घी लगी प्लेट में निकालकर फैलाएंगे। और कट करके ड्राई फ्रूट्स से सजाकर ठंड़ा होने देंगे।
![]() |
मूली परांठे

Comments
Post a Comment