मूली परांठे
गर्मागर्म मूली परांठे बनाने के 2 तरीके Mooli Paratha Recipe
ठंड के मौसम में मूली के परांठे खाने का अपना ही एक अलग मज़ा होता है. इसी स्वाद का मज़ा लेते हुए आज हम बनाएँगे मूली के परांठे. हम दो तरीके से ये परांठे बना कर तैयार करेंगे और दोनों ही स्वाद में एकदम लाजवाब होंगे.
मूली परांठे के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Mooli Paratha
गेहूँ का आटा - Wheat Flour - 2 कप
नमक - Salt- 1/2 छोटी चम्मच
तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच
मूली - Radish - 3 (500 ग्राम)
मूली के पत्ते - Radish Leaves 1/2 कप, बारीक कटे हुए
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर Red Chilli- 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - Green Chilli- 2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई
जीरा - Cumin Seeds 1/4 छोटी चम्मच, पिसी हुई
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
हरा धनिया - Coriander Leaves - 3-4 बड़े चम्मच
अमचूर - Dry Mango Powder 1/2 छोटी चम्मच
अजवाइन - Carom Seeds 1/4 छोटी चम्मच, पिसी हुई
अदरक - Ginger - 1 इंच, ग्रेट किया हुआ
तेल परांठे सेकने के लिए Oil for tawa frying paratha
डो बनाने की विधि Process of making dough
बाउल में 2 कप (300 ग्राम) गेहूँ का आटा, 1 छोटी चम्मच तेल और 1½ छोटी चम्मच नमक डाल कर
मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर आटा गूंधिए, जैसे परांठे के लिए गूंथते हैं. गूंध कर इसे ढक कर 20 मिनट के लिए रख दीजिए.
स्टफ्फिंग बनाने की विधि Process of making stuffing
बाउल में 3 मूली (500 ग्राम) बारीक वाले ग्रेटर से ग्रेट कीजिए. फिर दूसरे बाउल पर एक कपड़ा रख कर ग्रेट की हुई मूली उस पर रख सारा पानी निचोड़िए, निचोड़ने के बाद इस मूली को बाउल में निकालिए. अब इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च बीज हटा कर, 1 इंच अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ, ¼ छोटी चम्मच जीरा (हथेली पर थोड़ा मसल कर), 3¼ छोटी चम्मच अजवाइन (हथेली पर मसल कर), ½ छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, 1½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, ½ कप मूली के पत्ते बरीक कटे हुए और 3-4 बड़े चम्मच हरा धनिया डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाएं, मूली परांठे के लिए स्टफ्फिंग बनकर तैयार हो जाएगी.
मूली परांठे बनाने की पहली विधि First process of making Mooli Paratha
हाथ में थोड़ा तेल लेकर डो को हल्का मसलिए. फिर स्टफ्फिंग में छोटी चम्मच नमक या स्वाद अनुसार डाल कर मिलाएं. अब डो से थोड़ा आटा तोड़ कर, जितना बड़ा परांठा बनाना हो उतना डो तोड़िए, गोल करके पेड़ा बनाएं. अब इस लोई पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर इसे थोड़ा छोटा और मोटा बेलिए, फिर इसके अंदर थोड़ी सी स्टफ्फिंग रख कर बंद करिए. फिर इसे दबा कर थोड़ा बढ़ाएं ताकी इसके अंदर की स्टफ्फिंग एक जैसी फैल जाए.
अब इसे वापस सूखे आटे में लपेट कर हाथ से ही थोड़ा बढ़ा दीजिए, इससे परांठा फटता नहीं है. इसे हल्का मोटा बेलिए, अगर बीच में चिपकने लगे तो हल्का आटा लगा कर बेलिए, बेल लेने के बाद अगर परांठे पर आटा हो तो उसे झाड़ दीजिए. फिर तवा गरम करके इसपर थोड़ा तेल लगा कर परांठे को तवे पर रख कर दोनों तरफ से भूरी चित्ती आने तका थोड़ा-थोड़ा तेल लगा कर सेकिए. सिक जाने पर इसे उतार कर बाकी भी इसी तरह बनाएं, मूली परांठे बनकर तैयार हो जाएँगे.
मूली परांठे बनाने की दूसरी विधि Second process of making Mooli Paratha
एक लोई तोड़ कर इसके दो बराबर टुकड़े कीजिए. अब इन दोनों को गोल करके पेड़ा बनाएं. एक पेड़े को रोटी जैसा पतला बेल कर प्लेट में रख दीजिए. दूसरा भी इसी तरह बेल कर इसपर थोड़ी सी स्टफ्फिंग रख कर पतली-पतली फैला लीजिए. अब पहली वाली रोटी इसके ऊपर रख कर अच्छे से दबा कर चिपकाइए. हल्की सी साथ-साथ बेलिए भी, ज़्यादा नहीं बस हल्की सी बेलनी है. अब इसे भी उसी तरह सेकिए और उतार कर बाकी भी इसी तरह सेक लीजिए. मूली के परांठे बनकर तैयार हो जाएँगे.
इन्हें आम के आचार और दही के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
परांठे सेकते वक्त फ्लेम मीडियम रहेगी. अगर लगे की परांठा बहुत धीरे सिक रहा है तब थोड़ी देर के
लिए तेज़ करके वापस से मीडियम कर दीजिए.
जहरीले बादाम, कैंसर का है खतरा

Comments
Post a Comment