सात्विक राजस्थानी शाही पनीर मसाला

 घर पर बनाएं शुद्ध सात्विक राजस्थानी शाही पनीर मसाला


शाही पनीर बहुत ही फेमस और टेस्‍टी डिश है। चाहे शादी हो या कोई भी पार्टी या कोई त्‍योहार, बच्चो बड़ो में शाही पनीर हमेशा से ही सबसे अहम डिश रही है। शाही पनीर को बनाना बहुत ही आसान है, अगर आपको इसका मसाला बनाना आता हो। आप इसे झटपट शाही पनीर मसाला बनाकर तैयार कर सकती है। 


सामग्री


लौंग- 7-8

छोटी इलायची - 6-7

चक्र फूल - 2

जायफल- छोटा टुकड़ा

टमाटर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

जीरा- 1 छोटा चम्मच

बड़ी इलायची - 9

साबुत धनिया बीज - 3 बड़े चम्मच

लाल मिर्च- 10

काली मिर्च- 10-12

दालचीनी- 3-4


बनाने का तरीका


इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को सूखाकर उसका पाउडर बना लें।

फिर सभी मसालों को कड़ाही में अच्‍छे से भूनकर, ठंडा होने के लिए रख दें।

ठंडा होने के बाद इन्‍हें मिक्‍सर में डालकर पीस लें।

आपका शाही पनीर मसाला तैयार है।









गर्म पानी में नींबू का टुकड़ा

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0052.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा