नारियल की चटनी

 नारियल की चटनी की रेसिपी

सामग्री

नारियल (कसा हुआ) – 1 कप

 हरी मिर्च – 2-3 

धनिया पता – 2 टेबलस्पून 

 इमली का पेस्ट– 1/2 टीस्पून 

भुनी हुई चना दाल – 2 टेबलस्पून

लहसुन की कलियां – 2-3 

अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा 

 नमक – स्वादानुसार

 पानी – आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए सामग्री

 राई – 1 टीस्पून,

उड़द दाल – 1 टीस्पून

करी पत्ते – 8-10 पत्ते

सूखी लाल मिर्च – 1-2 

हींग – 1 चुटकी

तेल – 1 टेबलस्पून 


चटनी की तैयारी - नारियल, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, इमली, भुनी हुई चना दाल, लहसुन और अदरक को मिक्सर में डालें  इसमें नमक और थोड़ा पानी डालें और इसे अच्छी तरह से पीस लें.जब तक आपको पतली या गाढ़ी चटनी की आवश्यकता हो, तब तक पानी मिलाकर इसे पीसते रहें तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें।

 

तड़का लगाएं - एक छोटी कड़ाही में  तेल गरम करें गरम तेल में राई डालें जब राई चटकने लगे, तब इसमें उड़द दाल डालें और उसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें अब इसमें करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और हींग.डालें। इन्हें कुछ सेकंड तक भूनें तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें और अच्छे से मिला दें अब आपकी चटपटी नारियल की चटनी तैयार है। इसे गरमागरम इडली, डोसा, वड़ा  किसी के साथ  भी खा सकते हैं।






 राज कचौरी चाट

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0056.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा