मूंग दाल बर्फी
मूंग दाल बर्फी
सामग्री -
1 कप मूंग दाल
1- 1.5 कप घी
2 कप चीनी
2 कप पानी
5-6 केसर के धागे
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच कटा हुआ पिस्ता चांदी का वर्क
विधि -
मूंग दाल को धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकाल कर मिक्सी में पीस लें। धीमी आंच पर एक पैन में घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई मूंग दाल डालें।दाल को धीमी आंच पर ही लगातार चलाते हुए भूनना है, जैसे मूंग दाल के हलवे में भूनते हैंI सुनहरा रंग आने और दाल के घी छोड़ने तक भुनना हैI एक पैन में चीनी , केसर और पानी डालकर 1.5 तार की चाशनी बनाएं। चाशनी में सिकी हुई मूंग दाल और इलायची पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाएँ। 5-7 मिनिट तक चम्मच से पकाये I मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए और कड़ाई छोड़ने लगे तब गैस बंद कर देI मिश्रण को एक घी लगी प्लेट में निकाल लेंI बर्फी को अच्छे से सेट करें और उस पर सिल्वर वर्क और पिस्ता लगा देंI बर्फी को ठंडा होने देंI ठंडा होने पर बर्फी के आकार मे काट लें। मूंग दाल बर्फी तैयार हैI
नेनुआ की मसालेदार सब्जी

Comments
Post a Comment