नेनुआ की मसालेदार सब्जी

 नेनुआ की मसालेदार सब्जी 


सामग्री


नेनुआ 1 kg


चना दाल चार बड़े चम्मच ( भिंगोया हुआ)


प्याज 2 बड़े आकार वाले


टमाटर 1


4 - 5हरिमिर्च का पेस्ट


लहसुन पेस्ट 2 चम्मच


दही तीन बड़े चम्मच


धनिया पाउडर 1 चम्मच


जीरा पाउडर 1 चम्मच


जीरा 1 चम्मच साबुत


हरा धनिया


नमक


हल्दी


विधि:


नेनुआ को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। काटने के पहले ही उसे धो लेना हैं।

अब एक पैन में सरसो तेल गर्म करेंगे।इसमें साबुत जीरा तड़काएंगे।

अब प्याज को बारीक चौकोर टुकड़े में काटकर भूनेंगे। जब प्याज भून जाएगा तो इसमें टमाटर डालकर भूनेंगे।

अब मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनेंगे। साथ ही भिगोया चना दाल पानी निकालकर डालेंगे।

अब दही को एक कटोरी में फेंट कर इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

अब इस मिश्रण को भी प्याज, टमाटर, चना दाल में डालकर भूनेंगे।

अच्छे से मसाले भुनने के बाद नेनुआ भी डाल देंगे। अच्छे से सब्जी पका लेंगे।

गर्मागर्म सर्व करेंगें पराठे और पूरी के साथ।









पनीर लबाबदार  

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0064.html


Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा