पनीर लबाबदार

 पनीर लबाबदार  


सामग्री - 

200 ग्राम पनीर 

3 टमाटर 

4 हरी मिर्च 

1/2 भुनी मुंगफली 

छोटा टुकड़ा अदरक 

1/2 सूखा नारियल पाउडर 

5 काली मिर्च 

1/2 चम्मच सौंफ  

1/2 चम्मच शाही जीरा 

दालचीनी 

2 बड़ी इलाइची 

1/4 चम्मच हल्दी 

1 चम्मच धनिया पाउडर 

1/ 2 लाल मिर्च पाउडर 

नमक 

2 चम्मच तेल 

1/2 चम्मच गरम मसाला 

1 चम्मच कसूरी मेथी 


रेसिपी- 

पनीर के बड़े पीस काट ले. 3 टमाटर, 4 हरी मिर्च, अदरक और 1/2 कप भुनी मूंगफली को मिक्सी में पिस ले.काली मिर्ची, जीरा, सौंफ , दालचीनी ,बड़ी इलायची और नारियल पाउडर को भून के मिक्सी में पिस ले..तेल गरम करे और हल्दी और धनिया पाउडर डाल के टमाटर मिक्स डाल के पकाए और जब पक जाए और तेल ऊपर आ जाए तब लाल मिर्च पाउडर , नमक और भुना हुआ मसाला डाल के पकाए और थोड़ा पानी डाल दे। तेल ऊपर आने पर पनीर डाल के पकाए और गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल के अच्छे से मिक्स करे और सर्व करें





बादाम कोकोनट पेड़ा

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0065.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा