बादाम कोकोनट पेड़ा
बादाम कोकोनट पेड़ा
सामग्री:
1/4 कप बादाम (भीगे हुए और छिले)
1/4 कप पानी (बादाम पेस्ट निकालने के लिए)
8-10 केसर के धागे
1/2 कप चीनी
1/2 कप डेसिकेटेड कोकोनट
1/4 कप मिल्क पाउडर
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)
विधि:
भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें।
कढ़ाई में बादाम का पेस्ट निकालकर उसमें केसर, चीनी और 1/4 कप पानी मिलाएं।
5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, फिर डेसिकेटेड कोकोनट डालकर 5 मिनट और पकाएं।
एक पिंच केसर डालें
बैटर गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर 1/4 कप मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
बैटर ठंडा होने दें, फिर पेड़े या लड्डू बना लें।
ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और परोसें।
सूजी हलवा

Comments
Post a Comment