सूजी हलवा
सूजी हलवा
सामग्री:
सूजी – 1 कप
घी – 1/2 कप
चीनी – 3/4 कप (स्वादानुसार)
पानी – 2 कप
दूध – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश – 2-3 चम्मच (कटे हुए)
केसर – कुछ धागे
पिस्ता – सजावट के लिए
विधि:
एक पैन में 2 कप पानी और 1 कप दूध को गरम करें। यदि केसर डाल रहे हैं तो उसे भी इसमें डाल दें और उबलने दें। उबाल आने के बाद इसे धीमी आंच पर रखें।
एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें सूजी डालें और सूजी को धीमी-मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं और समान रूप से भूने।
जब सूजी से हल्की महक आने लगे और उसका रंग बदल जाए, तब समझ लें कि सूजी भुन गयी है
अब सूजी में धीरे-धीरे उबला हुआ दूध-पानी का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
हलवे को तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा तरल सोख न ले और हलवा गाढ़ा न हो जाए।
अब चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। चीनी घुलने के बाद हलवा फिर से थोड़ा पतला हो सकता है, लेकिन इसे और 2-3 मिनट तक पकाने से हलवा गाढ़ा हो जाएगा।
अब इलायची पाउडर और काजू, बादाम, किशमिश डालें और अच्छे से मिलाएं।
जब हलवा घी छोड़ने लगे और उसकी कंसिस्टेंसी सही हो जाए, तब इसे गैस से उतार लें।
हलवे को पिस्ता और अन्य मेवों से सजाकर भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में परोसें।
शक्करकंद का हलवा

Comments
Post a Comment