शक्करकंद का हलवा
शक्करकंद का हलवा
सामग्री
शक्करकंद-4 ( उबली हुई)
नारियल-2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
देशी घी-3 बड़े चम्मच
चीनी-आधा कप
छोटी इलाइची-4 (पाउडर)
बादाम-1 बड़ा चम्मच
पिस्ता-1 बड़ा चम्मच
विधि
सबसे पहले उबली हुई शक्करकंदों को एक बर्तन में रख कर अच्छी तरह से मसल लें।
अब एक नॉन स्टिक कढाई में घी डाल के गरम करें।
घी गरम होने पर शक्करकंद का गूदा उसमें डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए गुलाबी होने तक भून लें।
जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तक उसमें चीनी मिला दें और लगातार चलाते हुए मिश्रण के सूखने तक भूनें।
उसके बाद उसमें इलाइची पाउडर मिला दें और अब आपका शक्करकंद का हलवा तैयार है ऊपर से कटे हुए मेवों और नारियल से गार्निश करें और सर्व करें।
चाट मसाला

Comments
Post a Comment