चटपटी बेसन वाली हरी मिर्च
चटपटी बेसन वाली हरी मिर्च:
सामग्री:
ताजी हरी मिर्च,थोड़े मोटे साइज की १० ( लंबाई में चीरी हुई)
बेसन (हल्का भुना हुआ) ४ चम्मच
सौंफ १/२ चम्मच
जीरा १/२ चम्मच
खड़ी धनिया १/२ चम्मच
हल्दी पाउडर १/२ चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल २ बङे चम्मच
अमचूर पाउडर १ चम्मच
नींबू का रस १ चम्मच
विधि:
एक कड़ाही में सौंफ जीरा धनिया को हल्का सा ड्राय रोस्ट कर लिजिए और इसे दरदरा पीस लें,मिक्सर ग्राइंडर में।
मसालों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।
अब इन मसालों में हल्दी पाउडर नमक भुना बेसन अमचूर पाउडर नींबू का रस और १/२ चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मिलाएं।
तैयार बेसन मसाले को चीरी हुई मिर्चियों में भर कर गरम तेल में उलट पलट कर तल लें।
चटपटी हरी मिर्च तैयार है सर्व करने के लिए
कोकोनेट राइस

Comments
Post a Comment