टमाटर वाले आलू की सब्जी
कौन सी सब्जी बनाना सबसे आसान है, कैसे बनाएं?
मुझे तो सारी सब्जी बनाना आसान ही लगता है। लेकिन सबसे जल्दी यदि बनानी हो तो मैं टमाटर वाले आलू की सब्जी, और सेव की सब्जी ही बनाती हूं।
टमाटर वाले आलू
सामग्री:
10 छोटे वाले आलू उबले और छिले हुए
5 मीडियम टमाटर छोटे आकार में कटे हुए
2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
2 चम्मच हरिमीर्च पेस्ट
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच सब्जी मसाला( ऑप्शनल)
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
हरा धनिया
नमक
हल्दी
विधि:
पैन मे तेल गर्म करेंगे।
इसमें साबुत जीरा डालेंगे
अब कटे हुए टमाटर डालकर तेज़ आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएंगे, टमाटर तुरंत ही सॉफ्ट हो जायेंगे।
अब सारे मसाले मिला देंगे, और भून लेंगे।
अब 8 उबले आलू बीच से काट कर डाल देंगे। और 2 आलू मैश करके डालेंगे।
हरा धनिया डालकर, पानी डाल देंगे।
कूकर मे सब्जी डालकर मीडियम फ्लेम पर तीन सिटी आने तक पका लेंगे।
सब्जी तैयार है।
पनीर भुर्जी

Comments
Post a Comment