खजूर की चटनी
खजूर की चटनी कैसे बनाई जाती है?
खजूर की चटनी खाने में बहुत ही अच्छी लगती है ये खट्टी मीठी बनती है।
सामग्री।
500 ग्राम खजूर
400ग्राम चीनी।
5 सूखी लाल मिर्च।
4 कली लहसुन।
1टुकड़ा अदरक।
50 ग्राम किशमिश।
1 कप सिरका।
नमक स्वादानुसार।
1 चममच पीस जीरा ,भूना हुआ।
विधि।
खजूर को धोकर उस में से गुठली। निकाल ले।
खजूर को पीस ले ,या बारीक काट ले।
सूखी लाल मिर्च ,अदरक ,लहसुन को एक कप सिरका में बारीक पीस लें।
बचे हुए सिरके में चीनी को घोल लें ।
अब इस में खजूर को छोड़ कर सभी सामग्री को मिला कर गाढ़ा होने तक पकाएं ।
जब चाशनी ठंडी हो जाए तब इस में खजूर को मिला दे।
अगर खजूर न हो तब आप छुआरे का भी प्रयोग कर सकती है।
ओर चीनी की जगह पर गुड़ का प्रयोग भी अच्छा रहता है।
बना गई खजूर की चटनी खाए ओर खिलाए ।
तंदूरी राेटी
https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0074.html

Comments
Post a Comment