मसाला लच्छा परांठा
स्वाद जो रहे याद 👌 👌
मसाला लच्छा परांठा कैसे बनाये?
स्वादिष्ट लच्छा परांठा
सामग्री -
1 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच कसूरी मेथी
1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच चाट मसाला
देसी घी
विधि - आटे मे नमक मिला कर पानी से आटा लगा ले।
15 मिनट कवर कर के रख दे। 15 मिनट बाद आटे का बड़ा से पेड़ा बनाएं और रोटी बनाएं। रोटी पर घी लगाएं और उस पर अजवाइन, चिली फ्लेक्स, चाट मसाला , लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, जरा सा नमक फैलाएं। रोटी को हाथ से लपेटते हुए फोल्ड करें। राउंड में रोल करे और हाथ से जरा सा दबा कर बेलन से फिर से रोटी के जैसे बेल ले। गरम तवे पर दोनो साइड घी लगा कर सेक ले। कुरकुरा होने तक सेके । हाथ से दबाकर प्लेट्स खोले और सर्व करें।
ऐसा ही पनीर, हरी मिर्च और हरा धनिया से भी लच्छा परांठा बना सकते हैं।
गुजराती लापसी

Comments
Post a Comment