स्टफ्ड लड्डू

 स्टफ्ड लड्डू रेसिपी 🧆

सामग्री:

    20-25 बादाम

    20-25 काजू

    15-20 पिस्ता

    1 टेबलस्पून चीनी

    2-3 इलायची या 1 टीस्पून इलायची पाउडर

    1 कप मिल्क पाउडर (125 ग्राम)

    आधा कप पिसी चीनी

    1 टीस्पून घी

    1/4 कप दूध (थोड़ा-थोड़ा डालें)

    10-12 केसर धागे

विधि:

    बादाम, काजू, पिस्ता, चीनी और इलायची को मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसे अलग रखें।

    एक पैन में 1 कप मिल्क पाउडर, आधा कप पिसी चीनी और धीरे-धीरे ठंडा दूध डालकर मिलाएं। लगातार चलाते रहें।

    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो उसमें 1 टीस्पून घी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। यह मिश्रण मावा जैसा हो जाना चाहिए। इसे प्लेट में निकालकर ठंडा करें।

पीस का रखे बादाम काजू वाले मिश्रण मे मिल्क पाउडर वाला 2 चम्मच मिश्रण मिलाए | ¼ कप दूध और केसर भी मिलाए | इसे भी गाढ़ा होंने तक पकाये | स्टफिंग रेडी है | 

    ठंडा होने पर इसे हाथ से मैश करें ताकि यह एकसार हो जाए।

    अब स्टफिंग की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और मिल्क पाउडर मावा के हिस्से को फैला कर उसमें भर दें।

    लड्डू को अच्छी तरह गोल आकार दें और ऊपर से पिस्ता या केसर से सजाएं।

    लड्डू तैयार हैं, आप इन्हें 5-6 दिन तक फ्रिज के बाहर और 20-25 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।


टिप: मिल्क पाउडर मावा और स्टफिंग को ठंडा होने के बाद ही लड्डू बनाएं।






स्पेशल लडू

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0079.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा