रसभरी जलेबी

 घर पर बनाइये गरमागरम रसभरी जलेबी😋💦 

सामग्री - 

2 कप मैदा 

2 चम्मच बेसन 

1 चम्मच सूजी/रवा 

1/4 चम्मच बेकिंग सोडा ( optional)

1/2 कप खट्टा दही 

चुटकी भर ऑरेंज फूड कलर 

4 कप देसी घी फ्राई के लिए 

2 कप चीनी 

केसर 

1 /2 चम्मच इलायची पाउडर 

रेसिपी - 

मैदा ,सूजी ,बेसन, दही और नारंगी रंग को अच्छे से मिक्स करें और 24 घंटे के लिए ढक कर खमीर बनने के लिए रख दे..अच्छे से खमीर बनने के लिए गरम जगह पर रखें। पैन में चीनी डाले और 1 कप पानी डाल कर बिना तार की चाशनी बनाये.केसर और इलाइची पाउडर मिलाये और 5 मिनट पकाये.गैस बंद कर दे. घी गरम करे. जलेबी के घोल में बेकिंग सोडा मिलाये। सॉस की बोतल में या कपडे में घोल को डाले और गरम घी में जलेबी बना ले। दोनों तरफ से कुरकुरी फ्राई करें.गरम चासनी में जलेबी 2-5 मिनट डूबो के निकाल ले...तैयार गरमा गरम जलेबी.




राज भोग

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0082.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा