अरबी के पत्तों की सब्जी

 अरबी के पत्तों की बेहद जायकेदार सब्जी बनाने की विधि क्या है?

महाराष्ट्र में (विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज में) अरवी (घुइंया) के पत्तों की एक विशेष प्रकार की खटमिट्ठी सब्ज़ी बनाई जाती है | यह सब्ज़ी धार्मिक (भोग की थाली) व वैवाहिक भोजन का लगभग अभिन्न अंग होती है | इसे मराठी में "अळू ची पातळ भाजी" कहते हैं |

आप एक बार इसे अवश्य बना कर ट्राय करें |


आवश्यक सामग्री :- (3 लोगों के लिए )


अरवी/अरबी के नरम पत्ते - 8 -10 (मीडियम आकार के)


चने की दाल - 1/4 कप


मूंगफली दाने - 1/4 कप


कच्चा / सूखा नारियल खोपरा - 1/2 कप (इसके पतले आधा इंच के टुकड़े कर लें)


राइ - 1 टी स्पून


लाल मिर्च - 1 टीस्पून


हल्दी -1/2 टीस्पून


गर्म मसाला - 1 टीस्पून


25 ग्राम इमली का पल्प - लगभग आधा कटोरी


गुड़ - 1 चौथाई कटोरी


नमक - आधा टी स्पून (स्वादानुसार)


रिफाइंड तेल - 2 टेबल स्पून


हींग पाउडर - आधा टी स्पून


चना बेसन - 1 या 2 टेबल स्पून


विधि -


प्रारम्भिक तैयारी :- चना दाल व मूंगफली दाने रात भर के लिए पानी में भीगने दें, सुबह उन्हें कुकर में एक सीटी लगा कर उबाल लें |


अरवी के पत्ते बारीक़ काट लें, अब एक बर्तन में तेल गर्म करें, अच्छा गर्म होने पर राइ व हींग डालें तड़कने पर कटी हुए अरवी के पत्ते डालें, व दो तीन मिनट चला कर नरम करें, उन्हें ढक कर दो मिनट और पकने दें |


अब उसमे नमक डालें व कड़छी या मथनी से अच्छी तरह घोंट दे (मैश कर दें ) ताकि वह एकसार हो जाए | अब उसमे दो कप पानी, गर्म मसाला, हल्दी, इमली का पल्प, गुड़, पकी चना दाल, नारियल के पतले पीस व मूंगफली दाने डाल कर 5 - 7 मिनट अच्छी तरह उबालें |


उबल जाने के बाद इसमें ज़रा से पानी में बेसन घोल कर मिलाएं व 5 मिनट और उबालें | अंत में आंच बंद करें व कटा हरा धनिया मिला कर मिनट ढक दें | आपकी खटमिट्ठी "अळू ची पातळ भाजी" तैयार है, इसे विशेषतः चावल या रोटी के साथ खाने की परम्परा है |


कई घरों में इसके तड़के में 5 -7 कढ़ी पत्ता भी डालते हैं, साथ ही इन पत्तों के डंठलों को छील कर बारीक़ काट कर उन्हें भी डालने की भी परम्परा है |




कढ़ाई पनीर

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0096.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा