कढ़ाई पनीर
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद..
कढ़ाई पनीर रेसिपी | 😊🙏😋
कडाई पनीर की रेसिपी इन हिंदी| कडाई पनीर की रेसिपी|कडाई पनीर ग्रेवी को रेस्टोरेंट शैली मे बानाने का विधि आप सब के साथ शेयर कर रहा हु|आप सभी को पता है सबसे लोकप्रिय कढ़ाई पनीर को माना जाता है|जिसे नान चपाती चावल के साथ कहा जाता है| जिसकी ग्रेवी को प्याज से बनाएं
सामग्री
300 ग्राम पनीर
3 प्याज कटे हुए
5 टमाटर काटे हुए
कड़ाही मसाला बनाने के लिए
3 लौंग
3 छोटी इलायची
1/2 चम्मच साबुत काली मिर्च
3 साबुत लाल मिर्च
1 दाल चीनी छोटा टुकड़ा
1 प्याज का चोरस टुकड़े
1 शिमला मिर्च के चोरस टुकड़े
1 टमाटर का चोरस टुकड़ों में कटा हुआ
1 कप दूध
1 चम्मच फ़्रेश क्रीम
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच नमक
2 चम्मच कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच तेल
1
सबसे पहले साबुत मसालों को हल्का सा भुन ले खुशबू आने तक,फिर ठंडा होने पर मिक्सी में पीस और पनीर के चोकोर टुकड़े कट कर ले और हल्का सा तेल में फ्राई कर ले..फिर उसके बाद शिमला मिर्च और 1 चोकोर कटा हुआ प्याज़ हल्का सा नरम पका ले और एक प्लेट में निकाल ले |
2
एक कड़ाई ले उसमे थोडा तेल डाले फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाले और हल्का सा भुन ले फिर गुलाबी होने पर उसमे टमाटर मिला दे और हल्का सा नरम होने तक पकाए |इसको मिक्सी में डाल कर पीस ले
3
अब कड़ाई ले उसमे थोडा तेल डाले और फिर उसमे प्यूरी को डाल दे और उसमे लाल मिर्च,धनिया पाउडर,हल्दी और नमक मिला दे जैसे ही ग्रेवी से तेल अलग हो उसमे दूध और फ्रेश क्रीम मिला दे और कड़ाई मसाला भी मिला दे
4
फिर जब ग्रेवी थोड़ी थिक होने लगे तब पनीर,प्याज और शिमला मिर्च मिला दे और 4-5 मिनट तक पकाए और आप इसको गरमा गरम चपाती या पूरी के साथ परोस सकते है स्वादिष्ट व जाएकेदार रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर तैयार है जो सभी को ज़रूर पसंद आएगा।

Comments
Post a Comment