नींबू का अचार
अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो नींबू का अचार सबसे बढ़िया होता है। क्योंकि इसे बनाने के लिए तेल तथा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती है। नींबू का अचार बनाने के लिए काला नमक, हींग, सेंधा नमक, जीरा और काली मिर्च की जरूरत पड़ती है। नींबू का अचार पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।
अचार की कई किस्में हैं लेकिन सभी तरह के अचार सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। हालांकि कुछ अचार में कम तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का अचार ऐसा ही एक अचार है। इसमें केवल नमक का इस्तेमाल किया जाता है और नींबू का रस विषाक्त नहीं होता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए नींबू के अचार के फायदे।
स्वस्थ जीवन के लिए शरीर में सही तरीके से रक्त का प्रवाह बहुत जरूरी है। इसका कारण यह है कि रक्त अपने साथ ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाता है। रक्त में उतार-चढ़ाव के कारण उच्च या निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। नींबू के अचार में कॉपर, पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। महिलाओं में यह समस्या सबसे अधिक होती है। शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण यह समस्या होती है। स्वस्थ रहने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। नींबू के अचार में विटामिन सी, ए, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है।
कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। कई ऐसे आहार हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नींबू के अचार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।
हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह खून को पंप करता है और शरीर के सभी अंगों में इसे भेजता है। जंक फूड का सेवन करने से हृदय प्रभावित होता है और कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। लेकिन संतुलित आहार का सेवन करके इससे बचा जा सकता है। नींबू के अचार में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है। इसका सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है।
खराब आहार और जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इनसे बचने के लिए नींबू का अचार फायदेमंद है। इसमें एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।

Comments
Post a Comment